जनपद बदायूं

2022 में हर बूथ पर खिलेगा कमल: महेश गुप्ता

Up Namaste

बदायूं। भारतीय जनता पार्टी की एक बैठक हुई जिसमें बदायूं विधानसभा क्षेत्र के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर हुआ। सम्मेलन को संबोधित करते हुए नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि आप सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं की मेहनत लगन एवं त्याग तपस्या के कारण आज देश एवं अंदर प्रदेश के अंदर भारतीय जनता पार्टी की सरकार चल रही है। आज पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है और यह सब आप जैसे देवतुल्य कार्यकर्ताओं के बदौलत संभव हुआ है। आगामी 2022 विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है हम सभी कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक दृष्टि से जो भी जिम्मेदारी मिली है हम सभी अपनी अपनी जिम्मेदारी निभाए और 2022 में भाजपा का परचम पूरे प्रदेश में पुनः फहराएं। भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय ने कहा कि यह विधानसभा सम्मेलन बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि आगामी 1 सितंबर से निर्वाचन प्रक्रिया प्रारंभ होने वाली है और वोट बढ़ाने का काम हम लोगों को करना है। मेरा बूथ. सबसे मजबूत मैं अपने बूथ को विजयी कैसे बनाऊं इसके लिए हमें पूरी मेहनत ईमानदारी से लगने की जरूरत है। पिछडा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष हरीश शाक्य ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इससे पहले की सरकारों ने केवल जनता को भ्रमित करने का काम किया विकास के नाम पर कोई काम नहीं हुआ। हमें पूरी लग्न मेहनत के साथ पार्टी का काम करना है और अपने. अपने सेक्टर पर भारतीय जनता पार्टी को विजयी बना कर कमल खिलाने का काम करना है। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष दीपमाला गोयल ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी चुनाव में जुटने की अपील की और सभी का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी, शक्ति केंद्र सत्यापन अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव ने किया।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!