जनपद बदायूं

मेडीकल कालेज में भर्ती विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने काटा हंगामा लगाया हत्या का आरोप

Up Namaste

बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक विवाहिता की इलाज के दौरान की मौत हो गई। विवाहिता की मौत पर पहुंचे उसके मायके पक्ष के लोगों ने हंगामा काट दिया और ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस विवाहिता के शव का बुधवार को पीएम करा कर परिजनों को सौंप दिया है। पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण बीमारी आया है।

अलापुर थाना क्षेत्र के गांव जगत निवासी 20 वर्षीय रचना की शादी छह माह पहले सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव मुजाहिदपुर में उदयपाल के साथ हुई थी। ससुराल पक्ष के मुताबिक महिला कई दिन से बीमार चल रही थी। उसका उपचार राजकीय मेडिकल कॉलेज में चल रहा था।

परिवार वालों ने उसे मंगलवार सुबह मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। यहां रात 12 बजे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। जब इसके बारे में मायके वालों को सूचना मिली, तो वह राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। उन्होंने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया। इसकी सूचना पर सिविल लाइंस पुलिस भी पहुंच गई।

पुलिस ने बुधवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें उसकी मौत की वजह बीमारी बताई गई है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!