उझानी

बच्चों को शिक्षा के संस्कार मां ही दे सकती हैः अंजू

Up Namaste

उझानी / बदायूं। ब्लाक उझानी क्षेत्र के गांव वनगवा स्थित सत्योदय शिक्षा निकेतन आवासीय इंटर कालेज में रविवार को मदर्स डे के उपलक्ष्य में एक समारोह का आयोजन हुआ जिसमें छात्र-छात्राओं की माताओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर खेलकूद टाइम भी आयोजित हुई जिसमें मातृशक्ति ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पुरस्कार जीते। स्कूली बच्चों ने भी अपनी-आप ने मां के लिए सुंदर प्रकृति देकर तालिया की गूंज पैदा कर दी।

स्कूल परिसर में आयोजित मदर्स डे समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि अंजू सिंह चौहान और कॉलेज के प्रबंधक सत्येंद्र चौहान ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जला कर कराया। इस अवसर मुख्य अतिथि अंजू चौहान ने कहा की दुनिया के तमाम आविष्कार और निर्माण अगर पुरुषों ने किए हैं, तो इस पुरुष का आविष्कार मां ने किया है। समारोह के शुभारंभ होने के उपरांत स्कूली बच्चों ने अपनी अपनी मां के लिए एक से बढ़कर एक सुंदर प्रस्तुति देकर समा बांध दिया जिस पर समारोह में मौजूद अभिभावकों के साथ नागरिकों ने भी तालियों की गड़गड़ाहट से बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर माता-पिता की सेवा से संबंधित झांकी दिखाई गई जिसमें प्रेरणादायक संदेश दिया गया जिसमें दर्शाया गया यदि बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार नहीं दिया गया तो आपका बुढ़ापा वृद्धाश्रम में ही व्यतीत होगा। इस अवसर पर कॉलेज की ओर से मातृशक्ति के लिए प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें मातृ शक्ति ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने बचपन को याद करते हुए शानदार प्रस्तुति दी। समारोह के अंत में खेलकूद प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाली माताओं को पुरस्कृत करते हुए नेहा,आराधना चौहान, तुलसी तोमर आदि शिक्षिकाओं नें माँ के महत्व पर गीत सुनाया।

इस अवसर पर विनय कुमार सिंह सोलंकी, सत्यभान यादव, तुलसी तोमर, सत्य प्रकाश शर्मा, रामवीरेश, गोविंद सोलंकी, अखिलेश सिंह, प्रदीप चौहान, राजकुमारी, फातिमा, दरक्षा, सबा,राखी, राजीव,रजनी,शिवा चौहान, गजेंद्र शाक्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!