उझानी

पालिका प्रशासन ने खेल मैदान में कराया पौधारोपण, रिले रेस में प्रगति शाक्य प्रथम, पूर्व मंत्री विमल अग्रवाल ने किया पुरस्कृत

उझानी, (बदायूं) । नगर पालिका प्रशासन ने पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए आज पालिका के खेल मैदान में पूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने पालिकाधिकारियों और सदस्यों के साथ पौधारोपण किया और खेल प्रतियोगिता का आयोजन कराया जिसमें प्रगति शाक्य ने पहला स्थान प्राप्त किया।
आज पालिका प्रशासन ने एमजीपी इंटर कालेज के खेल मैदान में पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए पूरे खेल मैदान पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित कराया। पूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने पालिका के अधिशासी अधिकारी डा. डीके राय और कर्मियों के साथ पौधा रोंपे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इससे पूरे खेल मैदान में हरियाली को बढ़ावा मिलेगा जो खिलाड़ियों का मनोबल भी बढ़ाएंगा। इस मौके पर सभी ने पौधों के वृक्ष बन जाने तक उनकी देखभाल का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर पालिका प्रशासन ने रिले रेस का आयोजन किया जिसमें प्रगति शाक्य की टीम ने पहला, श्वेता झा की टीम ने दूसरा और निहारिका शर्मा की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। विजेता खिलाड़ियों को पूर्व राज्यमंत्री ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर ईओ धीरेंद्र राय, सफाई निरीक्षक हरीश त्यागी, सुभाष चंद मिनोचा, राजन मेंदीरत्ता, नीलांशु अग्रवाल, कोच इकबाल अहमद, रामदास यादव, योगेश प्रताप सिंह, राम प्रवेश यादव, नफीस अहमद, निखिल मिश्रा, चाँद मुहम्मद आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!