उझानी

उझानी में पालिका प्रशासन ने चलाया सफाई जागरूकता अभियान, गंदगी करने पर ठेले-खोमचें वालो को चेताया

Up Namaste

उझानी(बदायूं)। शनिवार को नगर पालिका परिषद के अधिकारियों और कर्मियों ने साफ सफाई अभियान चला कर ठेले खोमचों संचालको को जागरूक किया और गंदगी न फैलाने के निर्देश दिए साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने के लिए भी कहा।

सफाई एवं खाद्य निरीक्षक हरीश कुमार के नेतृत्व में पालिका कर्मियों की टीम ने स्टेशन रोड पर ठेले खौमचों आदि का निरीक्षण किया और सड़क समेत आसपास गंदगी न फैलाने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर पालिका की टीम ने ठेले खौमचों संचालकों से कहा कि वह नीले और हरे कूड़ेदानों का उपयोग करें और ग्राहाकों से कूड़ा उसी में डलवाएं। ठेले खौमचों संचालकों से कहा गया कि वह एकत्र होने वाली गंदगी पालिका के कूड़ेदान में डाले और इधर उधर न डाले।

इस अवसर पर पालिका की टीम ने खाद्य पदार्थ बेंचने वालो से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने का भी आह्वान किया गया। खाद्य निरीक्षक हरीश कुमार ने कहा कि जो भी स्वच्छ भारत मिशन के नियमोें का उल्लघन करते हुए पाया गया उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस अवसर पर संजय गौतम, विकास कुमार मथुरिया, कमर जावेद, सौरभ, दीपक कुमार समेत पालिका कर्मी मौजूद रहे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!