अपराधजनपद बदायूं

मूसाझाग में बदमाशों ने महिला की हत्या कर नकदी समेत जेवरात लूटे, फैली सनसनी और दहशत

Up Namaste

बदायूं। मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव महोरा में मंगलवार रात असलाहधारी बदमाशों ने एक घर में घुस कर सो रही महिला की गला रेत कर हत्या करने के बाद लाखों के जेवरात और नकदी लूट ली और फरार हो गए। सुबह पड़ोसियों को जब जानकारी हुई तब पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की और शव पीएम को भेज दिया। मृतका अपने घर में अकेली रहती थी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव महोरा में मंगलवार रात बदमाशों ने 65 वर्षीय शांतिदेवी पत्नी नत्थूलाल की हत्या कर दी और उनके घर से सोने-चांदी के जेवर लूटकर ले गए। बदमाशों ने घर में घुसने से पहले बिजली काट दी थी। सुबह पड़ोस की महिलाएं उनके घर पहुंचीं, तब पुलिस को इसकी जानकारी मिली। फिलहाल पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

मृतका शांति देवी पत्नी नत्थू लाल करीब एक साल से घर में अकेली रह रहीं थीं। उनके सात बेटियां हैं और एक बेटा सुनील कुमार है। वह काफी समय से बड़ी बेटी रेखा पत्नी विनोद कुमार के घर उसहैत क्षेत्र के गांव रिजोला में रह रहा है। शांति देवी के पति सरकारी अध्यापक थे। उनकी मृत्यु हो चुकी है तब से शांति देवी को पेंशन मिल रही थी। वह मंगलवार रात खाना खाकर अपने घर के बरामदे में सो रहीं थीं। इसी दौरान बदमाश उनके घर में घुस गए। बताया जा रहा है कि इससे पहले बदमाशों ने उनके घर की बिजली काट दी, जिससे उनके घर में अंधेरा हो गया। बदमाशों ने उन्हें चारपाई पर दबोच लिया। वहीं उनकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। फिर उनके घर से सोने-चांदी के जेवर और रुपये लूट ले गए।

बुधवार सुबह पड़ोसी बिटोला देवी उनके घर पहुंचीं। उन्होंने शांति देवी को मृत देखाकर शोर मचाकर पड़ोसियों को बुला लिया। इससे तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तुरंत थाना पुलिस को सूचना दी, जिससे पुलिस और शांति देवी का बेटा व बेटियां वहां पहुंच गई। बताते हैं कि घर में महिला की चूड़ियां टूटी मिली हैं। उनके शरीर से जेवर गायब हैं। इंस्पेक्टर सुरेश चंद गौतम ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा पड़ताल शुरू कर दी है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!