उझानी

वार्ष्णेय महिला सेवा समिति की पदाधिकारियों ने मरीजों और गरीबों में बांटे गरम कम्बल

Up Namaste

उझानी(बदायूं)। नगर की वार्ष्णेय महिला सेवा समिति की पदाधिकारियों ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंच कर ठंड से बेहाल मरीजों और गरीबों में गरम कम्बल प्रदान किए।

समिति की अध्यक्ष मीनू वार्ष्णेय और सचिव पायल वार्ष्णेय के नेतृत्व में पहुंची महिला टीम की पदाधिकारियों और सदस्यों ने गरम कम्बल के साथ बिस्कुट का भी वितरण किया। इस अवसर पर महिला समाजसेवियों ने कहा कि गरीबों की सेवा करने से ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त होता हैं। इस अवसर पर सीमा वार्ष्णेय, तृप्ति वार्ष्णेय, खुश्बू, अनीता वार्ष्णेय, ममता वार्ष्णेय, कनक वार्ष्णेय समेत अन्य महिला पदाधिकारी मौजूद रहीं।

Leave a Reply

error: Content is protected !!