उझानीजनपद बदायूं

उझानी में आवारा सांड के हमले में वृद्धा की मौत, परिजनों में कोहराम

Up Namaste

उझानी(बदायूं)। गुरूवार की शाम घर से दवा लेने डाक्टर के यहां आ रही एक वृद्ध महिला पर सड़क पर घूम रहे आवारा सांड ने हमला बोल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वृद्धा की मौत पर उसके परिजनों में कोहराम मच गया है। सांड के हमले से महिला की मौत की सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

नगर के मौहल्ला नझियाई की अंसारी कालोनी की रहने वाली 60 वर्षीय मुन्नी बेगम पत्नी अब्दुल हसन गुरूवार की शाम पांच बजे अपने घर से दवा लेने बाजार मंे डाक्टर की दुकान पर जा रही थी। बताते हैं कि मुन्नी बेगम जैसे ही कश्यप पुलिया पर पहुंची तब वहां मौजूद आवारा सांड़ अचानक मुन्नी बेगम पर हमलावर हो गया और उन पर हमला करते हुए कई बार पटका जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला पर आवारा सांड़ के हमले पर जुटे नागरिकों ने बड़ी मुश्किल से महिला को बचाया और उनकी पहचान कर परिजनों को सूचना दी जिस वह मौके पर पहुंच गए और उन्हें लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे जहां डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

नगर में सांड के हमले से महिला की मौत की सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंच गई और शव को अपने कब्जें मंे ले लिया है। पुलिस शुक्रवार को शव का पीएम कराएंगी। महिला की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!