बदायूं। जिले के इस्लामनगर कस्बा और सिथौली गांव में व डकैती और लूट की वारदातों का बदायूं पुलिस ने आज खुलासा कर दिया है पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है जिसमें तीन बदमाशों के पैरों में गोली लगी है। पुलिस ने बदमाशों की निशानदेही पर लाखों रुपए कीमती के जेवरात नगदी के अलावा अवैध असली और कारतूस भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए बदमाशों को न्यायालय में पेश किया जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेजे जाएंगे। एसपी नहीं पुलिस टीम को ₹25 हजार इनाम की घोषणा की है। गिरफ्तार किए गए बदमाशों में तीन पड़ोसी जनपद संभल के हैं जबकि दो बदमाश हापुड़ जिले के रहने वाले हैं।
इस्लामनगर क्षेत्र में 19 और 20 में की रात हुई डकैती की वारदात के बाद से ही पुलिस की टीम में बदमाशों की तलाश में जुटी हुई थी। बताते हैं कि बीती देर रात बदायूं पुलिस की टीम में क्षेत्र में सदन तलाशी अभियान चला रही थी इसी दौरान पुलिस टीमों को मुखबिर ने सूचना दी कि भिया पुल के पास कुछ संदिग्ध मौजूद हैं इस सूचना पर पुलिस ने सभी को चारों ओर से घेर लिया और सरेंडर करने के लिए कहा। बताते हैं कि बदमाश खुद को घिरा देख भागने लगे और तभी कुछ बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी जिस पर पुलिस ने जवाबी फायरिंग की जिसमें तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी और वहीं गिर गए जबकि कुछ अन्य बदमाश अंधेरा का फायदा उठाकर भाग निकले।
बताते हैं कि पुलिस टीम ने भागे हुए बदमाशों की तलाश में सघन अभियान चलाया और देर रात दो बदमाशों को भी पकड़ लिया और सभी को थाने ले लिए जहां से पुलिस ने गोली लग बदमाशों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। पकड़े गए बदमाशों ने पुलिस को अपना नाम मनोज, कृष्णपाल, भूरे, दीपक और ओमवीर बताया। बदमाशों ने पुलिस को बताया कि गत दिनों इस्लामनगर और सिथौली में हु इस डकैती और लूट की वारदात को उनके गिरोह ने अंजाम दिया था। पुलिस ने बदमाशों की निशानदेही पर 19 लख रुपए से अधिक कीमती जेवरात, नगदी के अलावा अवैध असलहें और कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस बदमाशों के गिरोह से जुड़े व्यक्तियों के लिए भी पूछताछ कर रही है।



