जनपद बदायूं

भाजपा शासनकाल में तुष्टिकरण की राजनीति बर्दाश्त नहीः राधा मोहन सिंह

Up Namaste

बदायूं । भाजपा कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक बैठक भाजपा कार्यालय पर सम्पन्न हुई।

बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सांसद एवं प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने कहा कि मोदी. योगी सरकार में तुष्टिकरण की राजनीति नहीं चलेगी। भाजपा सबका साथ सबका विकास नीति पर राजनीति करती है। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह घर.घर जाकर भाजपा सरकार की उपलबिध्यों को जन.जन तक पहुंचाएं। वर्ष 2022 के चुनाव में भाजपा एक बार फिर पहले से अधिक सीटों के साथ सत्ता में आएगी। उन्होंने कहा कि देश का सबसे बड़ा प्रदेश उत्तर प्रदेश लंबे समय तक भ्रष्टाचार, माफिया, आतंक, तुष्टिकरण आदि अनेक प्रकार की समस्याओं से ग्रस्त था। पूर्व की सरकारों ने प्रदेश के विकास पर ध्यान नहीं देकर केवल अपने वोट बैंक के विकास के लिए तुष्टिकरण की राजनीति की। मोदी.योगी सरकार में तुष्टिकरण की राजनीति नहीं चलने दी और आगे भी नहीं चलने देंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार आने के बाद प्रदेश ने अपनी खोई हुई सांस्कृतिक विरासत को पुनः प्राप्त कियाएबल्कि विकास के नए स्तम्भ भी स्थापित किए।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में जब योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने प्रदेश को प्रत्येक तरह से सामर्थ्यवान और समृद्ध राज्य बनाने, मत, मजहब की राजनीति का खात्मा करने और उत्तर प्रपदेश को संकीण राजनीति से मुक्त करने का संकल्प लिया। आज यह प्रत्यक्ष रूप् से दिखाई देता है कि जो चुनौतियां उन्हें विरासत में मिली थी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उन समस्त चुनौतियों का समाधान किया है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!