बरेली

रेल विभाग ने स्कूलों में लगाई शिक्षा अदालत, बच्चों को रेल संरक्षा के प्रति किया जागरूक

Up Namaste

बरेली। पूर्वाेत्तर रेलवे इज्जतनगर की मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन में रेल संरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए मकरंदपुर-बदायूँ रेल खंड पर स्थित दो प्राथमिक विद्यालयों में संरक्षा सलाहकारों द्वारा ‘शिक्षा अदालत’ के माध्यम से स्कूली बच्चों को रेल संरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

स्कूलों में आयोजित कार्यक्रम में संरक्षा सलाहकारों ने विद्यार्थियों को रेल पटरियों के प्रति सावधानी बरतने की जानकारी देते हुए अनाधिकृत स्थानों से रेलवे ट्रैक पार न करने तथा केवल अधिकृत रेलवे समपार फाटक अथवा निर्धारित मार्ग से ही ट्रैक पार करने का आह्वान किया और समपार फाटक बंद होने की स्थिति में गेटमैन पर फाटक खोलने के लिए किसी भी प्रकार का अनाधिकृत दबाव न डालने के लिए जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में पोस्टरों के माध्यम से बच्चों को रेलवे फाटकों से दूर रहने, रेलवे ट्रैक एवं विद्युत पोल से सुरक्षित दूरी बनाए रखने, रेलवे लाइन के आसपास पशुओं को न चराने तथा रेलवे ट्रैक के निकट पतंग न उड़ाने के संबंध में महत्वपूर्ण संरक्षा संदेश दिए गए। इसके अतिरिक्त, विद्युतीकृत रेलखंडों पर ओ.एच.ई. मास्ट एवं विद्युत उपकरणों को न छूने तथा उनसे सुरक्षित दूरी बनाए रखने के लिए विशेष रूप से जागरूक किया गया।

संरक्षा सलाहकारों ने बच्चों को बताया गया कि रेलवे ट्रैक खेल का मैदान नहीं है और थोड़ी सी लापरवाही गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है। बच्चों से अपील की गई कि वे स्वयं रेल टैªक के आसपास न खेले तथा रेल संरक्षा नियमों का पालन करें तथा अपने परिवार, मित्रों एवं आसपास के लोगों को भी सुरक्षित रेल व्यवहार के प्रति जागरूक करें।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!