जनपद बदायूं

जश्ने आजादी के अमृत महोत्सव के दूसरे दिन सम्पन्न हुई रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता

Up Namaste

बदायूं। बदायूं क्लब में आजादी के 75वें वर्ष में प्रवेेश होने पर देश भर में मनाये जा रहे आज़ादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत दूसरे दिन रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के 9 विद्यालयों के छात्र.छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
मेहंदी प्रतियोगिता में छात्रा निहारिका साहू प्रथम, नेहा द्वितीय, आंशिक मौर्य तृतीय स्थान पर रही। दूसरी और रंगोली प्रतियोगिता में रिद्धिमा कश्यप प्रथम, अंशिका, यशी तान्या द्वितीय एवं प्राची मौर्य एवं निर्जला तृतीय स्थान पर रही। सभी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा ब्रज क्षेत्र मंत्री रजनी मिश्रा द्वारा प्रतिभागिता का प्रमाण पत्र वितरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक सचिव रवीन्द्र मोहन सक्सैना ने किया। मुख्य अतिथि ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन जन.जन में सत्कर्म की भावना जाग्रत कर लोगों को प्रेरित करते हैं। सचिव अक्षत अशेष ने कहा कि आने वाला सम्पूर्ण सप्ताह आजादी के अमृत महोत्सव के रुप में उल्लास और गर्व के साथ मनाया जायेगा। उन्होने बताया कि बुधवार को पोस्टर एवं क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन भारत का स्वतंत्रता संग्राम थीम पर आयोजित की जाएगी। रविवार, 15 अगस्त को विजयी प्रतियोगियों को पुरुस्कृत किया जायेगा। इस अवसर पर रजनी मिश्रा, सतीश चंद्र मिश्र, नरेश चंद्र शंखधार, रविन्द्र मोहन सक्सेना, सुमित मिश्रा, इकबाल असलम, इजहार अहमद, आयुष भारद्वाज, राजेश मौर्य, अनुभूति पाठक, अमिता शर्मा, फिरदौस, मीनाक्षी आदि का विशेष सहयोग रहा।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!