उझानी

माघी पूर्णिमा पर पूरे क्षेत्र में हुए धार्मिक अनुष्ठान और कार्यक्रम, लोगों ने आस्था के साथ की पूजा अर्चना

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। माघ माह में चल रहे घार्मिक अनुष्ठान और कार्यक्रमों से पूरे क्षेत्र में आस्था की बयार बहती नजर आई। माघ माह के पूर्ण होने पर आज पूर्णिमा पर जगह-जगह कथा, भजन-कीर्तन, हवन, यज्ञ और भण्डारे आयोजित किए गए। धार्मिक अनुष्ठानों में नागरिकों ने आस्था और श्रद्धा के साथ पूजा अर्चना कर सबके कल्याण की मंगल कामनाएं भगवान से की।

माघी पूर्णिमा पर बाबू आशाराम आश्रम में सुबह भजन कीर्तन का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में नर नारियों ने प्रतिभाग कर पुण्यलाभ प्राप्त किया। धार्मिक कार्यक्रम के समापन पर आश्रम परिसर में खिचड़ी भोज आयोजित हुआ जिसमें नागरिकों ने प्रसाद के रूप में खिचड़ी का प्रसाद पाया। इसके अलावा नगर के कई स्थानों और मंदिरों में हवन, यज्ञ, कथा समेत अन्य धार्मिक अनुष्ठान आहूत हुए। हवन में पहुंचे नागरिकों ने वैदिक मंत्रोंच्चारण के बीच पूर्णाहुतियां देकर यज्ञ भगवान से सबके कल्याण की मंगल कामनाएं की। पूर्णिमा पर अखण्ड रामायण पाठ, संगीतमय रामायण समेत अन्य कार्यक्रम समपन्न हुए और इसके समापन पर प्रसाद का वितरण कराया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में माघ माह को उत्सव की तरह मनाने के समाचार मिले हैं। कई ग्रामीण क्षेत्रों में श्रीमद् भागवत कथा, रामकथा आयोजित की गई जिसका समापन पूर्णिमा पर हुआ। समापन के बाद विशाल भण्डारे आयोजित किए गए। कादरचैक के गांव बमनौसी के ब्रह्मदेव धाम पर पूर्णिमा पर धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न हुए और इसके बाद प्रसाद का वितरण कराया गया। किसान नेता सत्यवीर सिंह यादव ने बताया कि आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में माघी पूर्णिमा पर अनेक धार्मिक अनुष्ठान आहूत किए गए हैं।

Leave a Reply

error: Content is protected !!