जनपद बदायूं

बदायूं में तैनात सात अपर जिला जजों का हुआ तबादला, एक अपराधी को फांसी की सजा देने वाले जज दीपक यादव भी शामिल

Up Namaste

बदायूं। जिला न्यायालय में तैनात सात अपर जिला जजों का इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देशों पर गैर जिलों में तबादला कर दिया गया है। इन जजों में पाक्सो जज रहे दीपक यादव भी शामिल है। श्री यादव ने हाल में ही एक मासूम के साथ हैवानियत के साथ हत्या करने वाले एक अपराधी को फांसी की सजा सुनाई थी।

रविवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल राजीव भारती ने बदायूं से स्थानांतरण होने वाले न्यायिक अधिकारियों की सूूची जारी की जिसके तहत बदायूं में तैनात अपर जिलाजज एवं पाक्सो जज दीपक यादव को बदायूं से अयोध्या भेजा गया है जबकि एडीजे परशुराम को बदायूं से बाराबंकी, योगेश कुमार को बदायूं से प्रयागराज, एसीजेएम द्वितीय लीलू को बदायूं से इटावा, सिविल जज सीनियर डिवीजन अमित कुमार सिंह बदायूं से भदोही, सिविल जज सीनियर डिवीजन रिचा शर्मा बदायूं से हरदोई, सिविल जज सीनियर डिवीजन दिव्य प्रताप सिंह को सहसवान से मुजफ्फरनगर में तैनाती दी है। बदायूं के न्यायिक इतिहास में एडीजे दीपक यादव को हमेशा याद किया जाता रहेगा। श्री यादव ने कुछ ही महीनों में मासूम के साथ हैवानियत कर हत्या करने वाले एक अपराधी को फांसी की सजा का हुक्म दिया था।

इसके अलावा बदायूं न्यायालय में नौ अपर जिला जज तथा सात सिविल जजों की भी तैनाती दी गई है। अपर जिला जज दिनेश तिवारी को आगरा से बदायूं भेजा गया है वही ऋषि कुमार और नूपुर को अलीगढ़ से बदायूं, विकास सिंह को गोरखपुर से बदायूं, फराहा को हरदोई से बदायूं, सुरेन्द्र पाल सिंह कानपुर से बदायूं राजवीर सिंह को मऊ, स्नेहलता को प्रतापगढ़, नीरज गर्ग को इटावा से बदायूं में नई तैनाती दी गई है। सिविल जज सीनियर डिवीजन के पद पर झांसी के अनुराग यादव और कल्पना यादव, अयोध्या में तैनात नवेद मुजफ्फर, महोबा के पुष्पेन्द्र चौधरी, सीतापुर के सिंधौली में तैनात जयंती चंद्रा, गोरखपुर के सत्या चौधरी और मोहम्मदाबाद गाजीपुर में तैनात हरेन्द्र सिंह को बदायूं में नई तैनाती मिली है। बदायूं से गए और बदायूं में आए सभी न्यायाधीशों के जल्द अपने कार्यभार ग्रहण करने की संभावना है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!