उझानी

एचजीआईएस में उत्साह के साथ मनाई गई शास्त्री और गांधी जयंती

Up Namaste

बदायूं। उझानी नगर के हरबिलास गोयल इंटरनेशनल स्कूल में महात्मा गांधी जी की 157वीं तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की 122वीं जयंती अत्यंत गरिमा और उत्साह के साथ मनाई गई।

इस अवसर पर संस्थान के प्रांगण में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।कार्यक्रम का आरंभ ‘अंग्रेज़ो भारत छोड़ो’ आंदोलन के नाटक के साथ हुआ। छोटे-छोटे बच्चों ने गांधी जी एवं शास्त्री जी से प्रेरित कई देशभक्ति गीतों पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। इसके बाद छात्रों द्वारा बापू के प्रिय भजन ‘वैष्णव जन तो तेने कहिए’ और ‘रघुपति राघव राजा राम’ का मधुर गायन किया गया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य जी ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के विचार आज के डिजिटल युग में भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने पहले थे। उन्होंने बताया कि लाल बहादुर शास्त्री जी का ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा हमें सादगी और कर्तव्यनिष्ठा की सीख देता है। विद्यालय के शिक्षकगण द्वारा महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्पण किया गया एवं उनके आदर्शों पर चलने के लिए सभी को प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!