जनपद बदायूं

जिले की तीन नगर पालिकाओं और चार पंचायतों का कार्यकाल हुआ समाप्त, प्रशासन ने संभाली बागडोर

Up Namaste

बदायूं। प्रदेशभर में स्थानीय निकायों के चुनाव ना होने के बाद 5 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर जनपद की नगर पालिका एवं नगर पंचायतों का काम धाम अब प्रशासनिक अधिकारियों की टीम संभालेगी।

जनपद की तीन नगरपालिकाओ में छह जनवरी 2017 को चुनाव जीतने के बाद इन चेयरमैनो ने शपथ ले कर कार्यकाल की शुरूआत की थी लेकिन अब पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर छह जनवरी 2023 को नगर पालिका बदायूं उझानी और दातागंज का कार्यकाल समाप्त हो गया जिसके बाद इन तीन चेयरमैनो की पावर खत्म हो गई है और अब यहां डीएम द्वारा बनाई गई तीन सदस्य समिति बोर्ड का संचालन करेगी। शुक्रवार को शहर नगर पालिका की चेयरमैन दीपमाला गोयल दातागंज के चेयरमैन आकाश वर्मा एवं उझानी नगर पालिका की चेयरमैन पूनम अग्रवाल का कार्यकाल समाप्त हो गया है। इन चेयरमैन का कार्यकाल समाप्त होते ही इन निकायों की कमान प्रशासन के अधिकारियों ने संभाल ली है।

इसके अतिरिक्त जिले में आज शनिवार को को भी चार नगर पंचायतों का कार्यकाल समाप्त हो गया है। इसमें नगर पंचायत कछला, मुडियां, फैजगंज तथा इस्लामनगर नगर पंचायत शामिल है। यहां भी प्रशासनिक अधिकारी है ने कार्य देखना शुरू कर दिया है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!