बिल्सी। सावन के तीसरे सोमवार को देवो के देव महादेव के भक्तों ने शिवालयों में पहुंच कर जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ से मंगल कामनाएं की। भक्तों ने बताया कि धार्मिक मान्यता है कि सावन मास में भगवान शंकर और माता पार्वती की विधि.विधान से पूजा करने से भक्त की मनोकामना पूरी होती है।
सावन के सोमवार व्रत से भी भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। सावन के सोमवार को भक्त विधि.विधान से पूजा करने के साथ ही भगवान शंकर की भक्ति से भरपूर संदेश एक.दूसरे को भेजते हैं। आज नगर के हनुमान गढ़ी मन्दिर, नील कंठेश्वर महाराज, शिव शक्ति भवन मन्दिर, दुर्गा मंदिर, रघुनाथ मन्दिर भक्तों ने जाकर पूजा अर्चना कर भोलेनाथ पर जलाभिषेक किया।
Up Namaste > Blog > जनपद बदायूं > बिल्सी > सावन के तीसरे सोमवार को बिल्सी में भोलेनाथ के भक्तों ने जलाभिषेक
