उझानी

मेहंदी प्रतियोगिता में क्रांति, संजना, कोमल, सर्वश्रेष्ठ स्थान पर रह कर जीता गोल्ड मेडल

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। प्रखर बाल संस्कारशाला की ओर से हरियाली तीज महोत्सव की पूर्व संध्या पर मेंहदी प्रतियोगिता हुई। सर्वश्रेष्ठ स्थान पाने वाले बच्चों को गोल्ड मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि हरियाली तीज समृद्धि का प्रतीक है और पृथ्वी को हरियाली से परिपूर्ण बनाए रखने का पर्व है। भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
सुखपाल शर्मा ने कहा कि हरियाली पर्व पर गेहूं और जौ के बीचों को बो कर उनकी उगने की क्षमता का परीक्षण भी किया जाता है। जिससे समय पर खेतों में लहलहाती फसलों से प्राप्त अन्न भारत के करोड़ों लोगों को भोजन प्रसाद के रूप में प्राप्त हो सके। श्री ओम प्रकाश शर्मा इंटर काॅलेज अब्दुल्लागंज के प्रधानाचार्य आरपी सिंह ने कहा कि पेड़-पौधे लगाकर धरती का हराभरा बनाएं। प्रकृति और भगवान शिव की कृपा पाएं। हरियाली तीज महोत्सव की पूर्व संध्या पर आयोजित मेंहदी प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ स्थान पाने वाली क्रांति, संजना, और कोमल शर्मा को गोल्ड मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौक पर अजब सिंह, नरेंद्र कुमार, हेमंत आदि मौजूद रहे। संचालन मृत्यंुजय शर्मा ने किया।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!