जनपद बदायूं

अमंगल: बदायूं में मंगलवार की सुबह हुआ दर्दनाक हादसा, दो की मौत, कई घायल

Up Namaste

बदायूं। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में वजीरगंज रोड पर मंगलवार की सुबह एक टेंपो में तेज गति की एंबुलेंस ने टक्कर मार दी जिसके परिणाम स्वरुप टेंपो सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि होमगार्ड समेत दो बच्चें समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए  मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। पुलिस ने दोनों सबों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

मंगलवार की सुबह वजीरगंज से सवारियां लेकर एक टेंपो बदायूं की ओर आ रहा था इसी दौरान सिविल लाइन थाना क्षेत्र में गांव दहेमी के समीप सामने से आ रही तेज गति की एंबुलेंस ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी जिसके परिणाम स्वरुप टेंपो उछलकर एक और जा गिरा। आदित्य में टेंपो के परखच्चे उड़ गए। हादसे पर मची चीख पुकार पर राहगीर और ग्रामीण पहुंच गए और टेंपो में फंसे लोगों को निकलना शुरू कर दिया।

बताते हैं कि हादसे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से टेंपो के फंसे लोगों को बाहर निकाला जिसमें दो युवकों की मौत हो चुकी थी जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल थे। मृतकों में एक की पहचान बरेली जिले के कस्बा बहेड़ी के रहने वाले 19 साल यूनुस के रूप में हुई है जबकि दूसरे मृत युवक की अभी पहचान नहीं होती है। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल अफसाना और उसके दो बच्चे सभी ना एवं अरमान तथा एक होमगार्ड रामकुमार को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा जहां से अफसाना और शबीना की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया है जबकि होमगार्ड और एक बच्चा काजिला अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस अज्ञात युवक की पहचान में जुट गई है और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!