जनपद बदायूं

सड़क हादसे में घायल उझानी के किशोर की इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मची चीत्कार

बदायूं। शहर में बीते दिनों हुए सड़क हादसे में घायल एक किशोर की इलाज के दौरान मौत हो गई। उसकी मौत के बाद परिजनों में कोहराम और चीत्कार मची हुई है। पुलिस ने शव का पीएम कराया है।

उझानी नगर के मौहल्ला गौतमपुरी निवासी अजय सिंह का 17 वर्षीय पुत्र कृष्णा गत नौ जून को अपने ही मौहल्ले के अनु नामक दोस्त और एक अन्य के साथ मझिया गांव दावत में शामिल होने बाइक से जा रहा था। बताते है कि बदायूं शहर में उसकी बाइक को पशु चिकित्सालय के सामने एक ट्रक ने टक्कर मार दी जिसके परिणाम स्वरूप कृष्णा समेत तीनों दोस्त घायल हो गए। बताते है कि पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां कृष्णा की नाजुक हालत को देखते हुए उसे मेडीकल कालेज भेजा गया जहां से परिजन उसे इलाज के लिए पहले सैफई और फिर दिल्ली ले गए। बताते है कि दिल्ली में इलाज के बाद कृष्णा की हालत में सुधार होने पर परिजन वापस अपने घर ले आए।

बताते है कि सोमवार की रात अचानक कृष्णा की हालत बिगड़ गई और फिर उसने दम तोड़ दिया। उसकी मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कृष्णा के शव को अपने कब्जें में लेकर उसका पीएम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!