बरेली

रेल संरक्षा आयुक्त की देखरेख में 120 किमी घंटे की रफ्तार का ट्रायल हुआ सफल, सोरों- बितरोई के बीच हुआ ट्रायल

Up Namaste

बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल पर प्रथम दिन बितरोई-मानपुर नगरिया रेलखण्ड पर रेल संरक्षा आयुक्त, परिमंडल पूर्वोत्तर रेलवे प्रणजीत सक्सेना द्वारा संरक्षा निरीक्षण किया गया।

रेल संरक्षा आयुक्त प्रणजीव सक्सेना ने ओ.एम.एस. स्पेशल से बितरोई-मानुपर नगरिया रेलखण्ड के मध्य किमी 398/8-399/13 पर मेजर पुल संख्या 410 के संरक्षा निरीक्षण के उपरांत एस.ई.जे. प्वाइंट संख्या 41 व 42 का गहन निरीक्षण करते हुए मानपुर नगरिया स्टेशन पहुंचे । निरीक्षण के पश्चात् रेल संरक्षा आयुक्त ने ओ एम एस स्पेशल ट्रेन से सोरों से बितरोई रेल खण्ड का स्पीड ट्रायल 120 किमी/घंटे की अधिकतम रफ्तार से सफलतापूर्वक पूरा किया।

रेल संरक्षा आयुक्त ने इज्जतनगर-लालकुआं-काशीपुर रेलखण्ड का भी विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान इस रेल खंड पर स्टील गर्डर ब्रिज संख्या 92 का संरक्षा निरीक्षण कर संरक्षा परखी।इस दौरान उनके साथ प्रमुख मुख्य इंजीनियर नीलमणि, मुख्य ब्रिज इंजीनियर राजीव वर्मा एवं अन्य प्रमुख मुख्य विभागाध्यक्ष एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर मनोज कुमार सहित मंडल के शाखा अधिकारी उपस्थित थे

Leave a Reply

error: Content is protected !!