जनपद बदायूं

वेद ही सनातन धर्म हैं : बाबा फुल संदे वाले

Up Namaste

बदायूं। एक तू सच्चा तेरा नाम सच्चा गुरु मंत्र के प्रणेता बाबा फुलसंदे वालों ने द्विदिवसीय सत्संग के दूसरे दिन सनातन धर्म को परिभाषित करते हुए कहा कि वेद ही सनातन धर्म हैं वेदों को जाने बिना कोई भी हिन्दू यह नहीं जान सकता कि वस्तुतः हिन्दू धर्म क्या है।

समिति की ओर से आयोजित शक्ति टैंट हाउस के निकट गुरुद्वारा हाल जोगीपुरा में उन्होंने अपने प्रवचन में कहा कि वेदों के ज्ञान के बिना हम महापुरूषों के इतिहास को नहीं जान सकते हैं। जो लोग वेदों की आलोचना करते हैं, वो वेदों की महत्ता से अनभिज्ञ हैं उन्होंने वेदों का ठीक प्रकार से अध्ययन नहीं किया है।

एक प्रसंग के माध्यम से गुरु महाराज ने स्पष्ट किया कि भारत की आत्मा को जानने के लिए वेदों की शिक्षा जरूरी है क्योंकि वर्तमान शिक्षा पद्धति से आज की युवा पीढ़ी संस्कारों से भटकती जा रही है, इसलिए विद्यालयों में चारों वेदों के कम से कम एक-एक सूत्र को पढ़ाया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मनुष्य का जीवन तभी सार्थक होगा जब वह स्वयं संस्कारित होकर अपने बच्चों को संस्कारी बनाये। बिना संस्कारों के मानव जीवन व्यर्थ है। हमारे देश को वैदिक युग में विश्व गुरु मानने का मुख्य कारण हमारे संस्कारों और हमारी वैदिक सभ्यता रही है।
उन्होंने कहा कि आज के अभिभावकों को यह भी चाहिए कि वो अपनी संतानों को देश भक्ति की प्रेरणा दें, जिससे उनके अंदर राष्द्र धर्म की भावना जागरुक हो। प्रवचन के बाद मूकबधिर बच्चों को बाबा फुलसंदे वालो के द्वारा अंगवस्त्र व अन्य उपहार वितरित किये गये।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!