उझानी

उझानी में बैंक .कर्मी बता कर ग्रामीण को डराया फिर ठग लिए 15 हजार रुपया, फैली सनसनी

Up Namaste

उझानी (बदायूॅं) । थाना कादर चौक क्षेत्र के गांव घटियारी से पानीपत जाने को निकले एक युवक को उझानी के बरी वाले बाईपास पर ठगों ने अपने जाल में फंसाकर उसके पन्द्रह हजार रुपए लेकर चंपत हो गये। युवक को जब स्वयं को ठगे जाने का अहसास हुआ तो उसने 112 डायल को फोन कर ठगी की घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ठगों को इधर-उधर तलाश किया। और पीड़ित को कोतवाली उझानी लेकर चली गई।

पीड़ित हेम सिंह पुत्र रुपराम से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह वह अपने गांव से पानीपत जाने के लिए उझानी बस स्टैंड बरी वाले बाईपास पर पहुंचा। हेम सिंह ने बताया वहां एक कार खड़ी थी कार सवारों ने पूछा कहां जाना है तो उसने कहा पानीपत तो कार सवारों ने खुद को एक बैंक का बताते हुए कहा कि वह भी पानीपत जा रहे हैं और उसे कार में बिठा लिया।
पीड़ित के अनुसार कार सवारों ने कहा रास्ते में चैकिंग होती है तुम पर जितने रुपये हैं वो एक थैली में रख लो जिस पर पीड़ित ने ठगों द्वारा दी गई एक थैली में अपने पन्द्रह हजार रुपए नगदी रख दी। फिर कार सवार ठगों ने उससे कहा कि यहां पुलिस की चैकिंग होती है तुम आगे सामने जाकर खड़े हो जाओ वहीं से तुम्हें बिठा लेंगे।

पीड़ित हेम सिंह कार से उतर कर आगे चला गया और कार सवार वहां से फरार हो गये। हेम सिंह को जब लगा दाल में कुछ काला है तो उसने अपने रुपए वाली रैली खोल कर देखी तब उसे खुद को ठगे जाने का अहसास हुआ तो उसने डायल 112 को काॅल करके सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ठगों की तलाश की जब वह नहीं मिले तो पीड़ित को कोतवाली लेकर चली गई।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!