उझानी

गंजशहीदा इलाके में नाली चोक, सड़क पर आए गंदे पानी-कीचड़ के बीच निकलने को मजबूर है नागरिक और नमाजी

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। नगर के गंजशहीदा इलाका स्थित बकरी का नखासा में मस्जिद के समीप नगर पालिका प्रशासन और सफाई कर्मियों की लाहपरवाही के चलते नालियां पूरी तरह से चोक हो गई है परिणाम स्वरूप नाली का गंदा पानी और कीचड़ सड़क पर आ गया है जिससे बड़ी संख्या में इस मार्ग से गुजरने वाले नागरिकों और मस्जिद आने वाले नमाजियों को गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। तमाम शिकायतों के बाबजूद पालिका प्रशासन इस समस्या से नागरिकों और नमाजियों को निजात दिलाने की जरूरत नही समझ रहा है जिससे जनता में पालिका प्रशासन के खिलाफ रोष व्याप्त होने लगा है।

नागरिकों की माने तो गंजशहीदा बकरी वाला नखासा स्थित मस्जिद के आसपास की नालियां पिछले काफी समय से चोक हो चुकी है जिससे नाली का गंदा पानी और कीचड़ सड़क पर आ गई है। सड़क पर आई गंदगी को साफ कराने के लिए मौहल्लावासियों ने पालिका प्रशासन के साथ-साथ सफाई कर्मियों और वार्ड सदस्य से चोक नालियों को खुलवाने की गुहार लगाई थी मगर नतीजा ढाक के तीन पात ही आया जिससे वर्तमान में गंदे पानी और कीचड़ के चलते आवागमन बाधित होने लगा है और इस मार्ग से गुजरने वाले नागरिक अक्सर गंदे पानी का शिकार हो रहे हैं।

इधर मस्जिद में आने वाले नमाजियों को भी रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। नामाजियों के लिए वहां नागरिकों ने सड़क के बीच-बीच में ईंटे डाल दी है ताकि वह नमाज अता करने के लिए मस्जिद तक पहुंच सके। नागरिकों का कहना है कि पिछले कई महीनों से नालियों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है इसके बाद भी पालिका प्रशासन इस गंभीर समस्या का निदान कराने की जरूरत नही समझ रहा है। नागरिकों का कहना है कि पालिका अध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने जीतने के बाद कभी नगर के वार्डो का हाल जानने का प्रयास नही किया जिससे गंजशहीदा ही नही पूरे नगर के वार्डो में गंदगी की भरमार देखने को मिल जाएगी। नागरिकों का यह भी कहना है कि सफाई कर्मी कभी भी नालियां साफ करने नही आते है। नागरिकों का कहना है कि योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी जनता की समस्याओं को नजरर अंदाज करने में लगे हुए है और अगर जनमानस समस्या के निस्तारण की गुहार लगाएं तो सरकारी अधिकारी और कर्मचारी सुनने का तैयार नही होते है जिससे समस्याओं को लगातार बढ़ावा मिल रहा है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!