बरेली

दुर्घटना में जान गवाने वाले रेलकर्मी की पत्नी को मिली एक करोड़ की सहायता राशि

Up Namaste

बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के रेल अधिकारियों ने दुर्घटना में मृत्यु का शिकार बने ट्रैक मेंटेनर की पत्नी को एक करोड़ की दुर्घटना बीमा राशि का चैक समारोह पूर्वक सौंप कर संवेदनाएं व्यक्त की।

दिवंगत रेल कर्मचारी हरिनंद यादव, ट्रैक मेंटेनर की पत्नी श्रीमती राजदेई देवी को एक करोड़ की दुर्घटना बीमा राशि का चेक मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी संदीप सिंह एवं अन्य शाखा अधिकारी उपस्थित थे। हरिनंद यादव का आकस्मिक निधन एक दुर्घटना में हो गया था। उनका वेतन खाता पंजाब नेशनल बैंक में ‘‘रेलवे सैलरी पैकेज‘‘ के अंतर्गत संचालित होता था।

इस पैकेज के अंतर्गत उपलब्ध दुर्घटना बीमा सुविधा के तहत उनके आश्रित को यह वित्तीय सहायता प्रदान की गई है। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि रेलवे प्रशासन अपने कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के कल्याण के लिए सदैव प्रतिबद्ध है तथा कठिन परिस्थितियों में उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत रहता है। इस अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक के मंडल प्रमुख, बरेली रंजीत कुमार चौबे सहित बैंक के अन्य अधिकारी, मान्यता प्राप्त यूनियनों एवं एसोसिएशनों के पदाधिकारी तथा हित निरीक्षक उपस्थित रहे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!