सहसवान

बंदरों के हमले में घायल हुई महिला की इलाज के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम

सहसवान(बदायूं)। एक सप्ताह पूर्व बंदरों के हमले में छत से गिरकर घायल हुई महिला की इलाज के दौरान अलीगढ़ में मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार वालों का रो-रोकर हाल बेहाल है।

नगर के मुहल्ला सैफुल्लागंज निवासी रामप्यारी (48) पत्नी सोमेंद्र 10 अगस्त को छत पर कपड़े सुखाने गई थी। इसी दौरान बंदरों के झुंड ने उन पर हमला बोल दिया था। बच कर भागने के प्रयास में वह छत से नीचे गिर कर घायल हो गई थीं। स्वजन उन्हें इलाज के लिए पहले स्थानीय चिकित्सकों के यहां और फिर जिला अस्पताल ले गए थे। बाद में हालत गंभीर होने पर यहां से अलीगढ़ ले गए थे। गुरुवार सुबह अलीगढ़ में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इसके बाद स्वजन उनका शव घर ले आए और अंत्येष्टि कर दी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!