उझानी

उझानी में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला पुलिस कर्मियों को किया गया सम्मानित

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। कोतवाली परिसर में आज अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस उल्लास पूर्वक मनाया गया। इस मौके पर एसपी सिटी प्रवीण चैहान ने इंस्पेक्टर और सीओ के साथ महिला पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया।

कोतवाली परिसर में आयोजित महिला दिवस कार्यक्रम में एसपी सिटी प्रवीण सिंह चैहान ने कहा कि वर्तमान युग में महिलाएं हर क्षेत्र में कर्तव्यनिष्ठा के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है और अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने में पीछे नही है। उन्होंने कहा कि पुलिसिंग क्षेत्र में आने वाली महिलाओं की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है और वह नियम और कानून और मिशन शक्ति के तहत घर-घर पहुंच कर महिलाओं एवं लड़कियों विशेषकर छात्राओं को जागरूक करती हैं। इस दौरान कर्तव्यनिष्ठ रह कर सभी दायित्वों का निर्वहन करने के लिए उपनिरीक्षक मोना सिंह और महिला आरक्षी नेमवती को नकद एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बाल्यिान, सीओ गजेन्द्र श्रोत्रिय के अलावा पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!