बिल्सी

वृक्षयात्रा से शुरू हुआ यज्ञ महोत्सव

Up Namaste

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के यज्ञ तीर्थ गुधनी में कोरोना मुक्ति तथा पर्यावरण के लिए समर्पित आर्य समाज गुधनी का 107वां वार्षिकोत्सव आज शुक्रवार को वृक्षयात्रा के साथ शुरु हो गया। पहले दिन 101 वृक्ष महिलाओं को दिए गए। सभी ने संकल्प किया कि वह अपने घर और खेत खलिहान में वृक्ष लगाएंगी तथा उनकी देखभाल करेंगी।
यात्रा का शुभारंभ ग्राम प्रधान सूर्यप्रताप सिंह ने ध्वजारोहण करके किया। आर्य संस्कारशाला के बच्चों ने हाथों में पट्टिटकाएँ लेकर प्रदर्शन किया। स्वामी वेदानंद सरस्वती ने वेद पाठ करते हुए यज्ञ वाहन पूरे ग्राम में यज्ञ किया। महोत्सव के निदेशक आचार्य संजीव रूप ने वेद मंत्रों का पाठ किया। महिला संगठन की अध्यक्ष प्रज्ञा आर्य ने वृक्ष यात्रा का संचालन किया। इस मौके पर अगरपाल सिंह, राकेश आर्य, बद्रीप्रसाद आर्य, कृष्णपाल आर्य, मनोज कुमार सिंह, विशेष कुमार, रोहित शर्मा, अंशुल सिंह, महिपाल सिंह, अनिल उपाध्याय, गौरव उपाध्याय, मदन पाल आर्य, नौबतराम आर्य, सत्यम आर्य, तृप्ति आर्य, विनोद कुमार आर्य, डा. विनीत कुमार सिंह, शशि आर्य, संतोष कुमारी, अरविन्द सिंह आदि मौजूद रहे। यज्ञ मंदिर का उद्घाटन आज 26 जून को नौ बजे राज्यसभा सांसद बीएल वर्मा एवं राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता करेंगे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!