जनपद बदायूं

बदायूं में बरसाती कर्फ्यू के साथ हुआ ब्लैक आउट, बिजली न मिलने से डूबे शहर और देहात, थमी जिन्दगी

Up Namaste

बदायूं। जिले भर में 35 घंटे से हो रही बरसात ने कर्फ्यू जैसे हालात पैदा कर दिए है। भारी बरसात के कारण लोग घरों में कैद होकर रह गए है। बरसात के हालात ऐसे थे कि नागरिक अपने दरवाजे तक पर खड़े नही हो सकते थे। बारिश के साथ ही बिजली विभाग ने सप्लाई बंद कर दी जिससे शाम होते ही पूरा जिला अंधकार के आगोश में समा गया।

विदा होते समय मानसून पूरी तरह बेकाबू नजर आया। शुक्रवार की शाम से शुरु हुई बरसात रविवार के तड़के चार बजे तक जारी रही। तूफानी हवाओं और अत्यंत भारी बरसात ने नागरिकों की दिनचर्या पर बरसाती कर्फ्यू लगा दिया जिससे नागरिक पानी के आगे बेबस नजर आ रहे थे। बरसात के चलते बिजली सप्लाई बीती रात से बंद होने के कारण नागरिक बूंद-बूंद पानी को तरसते नजर आ रहे थे मानो जिन्दगी थम सी गई हो।

बीती शाम से ही लगभग पूरे जिले में ब्लैक आउट हो गया, कस्बा, नगरों से लेकर देहात तक अंधकार ही अंधकार था साथ घरों में भी अंधकार छा गया। बाजारों में भी सूनसान भरा अंधकार छा गया। ब्लैकआउट से परेशान नागरिकों का कहना था कि योगी-मोदी सरकारें चाहें कितना विकास और आधुनिक भारत का दम भर लें लेकिन स्थिति सपा शासन काल से बद्तर हो जाती है। नागरिकों का कहना है कि बरसाती मौसम हर वर्ष आता है फिर भी बिजली विभाग बरसाती आपातकात से निपटने की कोई योजना नही बनाता है जिसका परिणाम आज सामने है।

19वीं सदी में पहुंचे नागरिक, घरों में जल रहे हैं तेल के दीपक, मोमबत्तियां
24 घंटे से अधिक समय से हो रही बरसात के चलते बिजली गायब हो गई। शाम को अंधकार हुआ तब नागरिकों को अपने घरों में पुराने जमाने की भाँति सरसों के तेल के दीपक और मोमबत्तियां जलानी पड़ी। बिजली यंत्र पूरी तरह से फेल हो गए है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!