उझानी

जैन समाज के दसलक्षण पर्व का हुआ समापन, हुए धार्मिक अनुष्ठान और प्रतियोगिताएं

Up Namaste

बदायूं। उझानी में चल रहे दसलक्षण पर्व का समापन बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ हुआ। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं सम्पन्न हुई।अनंत चतुर्दशी पर्व का अंतिम दिवस उत्तम ब्रह्मचर्य के रूप में मनाया जाता है। इस दिन जैन धर्म के तेरहवें तीर्थंकर श्री वासुपुज्य भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव भी मनाया गया। इस विशेष दिन की भगवान की अभिषेक शांति धारा का सौभाग्य श्री पारस जैन, श्री अंकित जैन व श्री ऋषभ जैन जी को प्राप्त हुआ।

भक्तांबर दीपार्चना एवं आरती के पश्चात फेंसी ड्रैस एवं नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें अरीशा, अग्रिमा, मोक्षी, क्यारा, अनिका, पंछी व अन्य ने बहुत ही सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। फैन्सी ड्रेस में नन्हे मुन्ने मंत्र जैन ने मुनि महाराज की भूमिका निभाई। अधिक, रेयांश, निया, मीठी , मिष्टी, नव्यांश , आन्या आदि ने जैन धर्म के नियमों का वर्णन अपने धारित पात्र के माध्यम से किया। महिलाओं ने भी भगवान का मंगलाचरण नृत्य के माध्यम से किया। अनामिका, भावना, मोनिका, भव्या, कृति, हिमांशी ,कृतिका, साक्षी ने बहुत ही सुंदर प्रस्तुती दी।

प्रतिभागियों को समापन पर पुरस्कृत किया गया। धार्मिक अनुष्ठानों के समापन पर अतिथि पुजारियों का सम्मान अनूप जैन, अध्यक्ष जैन समाज एवं कमेटी सदस्यों ने अंग वस्त्र पहना कर किया। इस अवसर पर अरुण जैन, सिद्धार्थ जैन, निखिल जैन, अभिषेक जैन, आकाश जैन, प्रियांक जैन, सोनिल जैन, सोनू जैन, पारस जैन, प्रदीप जैन, रॉबिन, अरिहंत, शशांक, संचित, अंकित, मनोज जैन, अजय जैन सहित समस्त जैन समाज के साधर्मी बंधु उपस्थित रहे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!