उझानी

36 हिन्दू जोड़ों और 1 जोड़े का बौद्ध रीति से हुआ विवाह, गायत्री परिवार के लोगों ने कराया विवाह संपन्न

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। ब्लाक प्रांगण में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 37 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। अतिथियों और गणमान्य नागरिकों ने उपहार भेंट किए। गायत्री परिवार ने वेदमंत्रोंच्चारण कर विवाह संपन्न कराए। गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि आदर्श विवाह दो आत्माओं का पवित्र बंधन है। श्रेष्ठ संस्कारों से ही जीवन में अलौकिक आनंद की अनुभूति होती है।

गायत्री शक्तिपीठ से आए भवेश शर्मा और पंकज कुमार ने वेदमंत्रोंच्चारण कर विवाह संपन्न कराया। मातृशक्ति ममता शर्मा, कल्पना मिश्रा ने पूजन कराया। उपाचार्य बाॅबी शाक्य, ममता शर्मा, राजेश्वरी शर्मा, दीप्ति शर्मा, सुजाता माहेश्वरी, गायत्री देवी, नेहा कुमारी ने वर-बधुओं का मार्गदर्शन किया। विवाह समारोह में 36 जोड़ों का हिन्दू और एक जोड़े का बौद्ध रीतिरिवाज से विवाह हुआ। ब्लाॅक प्रमुख कौशल कुमार, खंड विकास अधिकारी कादरचैक जेपी कुशवाह, खंड विकास अधिकारी चंद्रशेखर, लेखाकार स्वयं प्रकाश गुप्ता, हेमंत गुप्ता, कंचनवीर सिंह और विधायक हरीश शाक्य ने नवयुगलों पर पुष्प कर आशीर्वाद दिया और सरकार की ओर से मिली आभूषणों की किट भेंट की।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!