बदायूं। जनपद की नगर पालिका और नगर पंचायतों के लिए मामूली फेरबदल के साथ आरक्षण को लागू कर दिया गया है। जिले की सात नगर पालिकाओं में से चार को सामान्य श्रेणी में रखा गया है जबकि बदायूं की सीट महिला और बिल्सी की अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित कर दिया गया है। आरक्षण की घोषणा के बाद निकाय चुनाव लड़ने वालो में हलचल मच गई है।
गुरूवार को शासन द्वारा जारी आरक्षण सूची के अनुसार बदायूं नगर पालिका की सीट को महिला उम्मीदवार के लिए आरक्षित किया गया है वही दातागंज सीट को पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित कर दिया है। बिल्सी नगर पालिका अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित की गई है। जनपद की महत्वपूर्ण नगर पालिकाओं में उझानी समेत सहसवान, बिसौली, ककराला को सामान्य श्रेणी के आरक्षित कर दिया गया है। इसी तरह नगर पंचायतों में भी आरक्षण सूची जारी की गई है। शासन द्वारा आरक्षण सूची जारी होने के बाद से चुनाव लड़ने वाले सक्रिय हो गए है।