उझानी(बदायूं)। नगर में आज दोपहर हुई मामूली बरसात के बाद भदवारगंज इलाके के एक बिजली पोल पर उतरे करंट की चपेट में आकर गौवंशीय सांड की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के दौरान कुछ युवकों ने सांड को बचाने का प्रयास किया मगर तेज करंट के चलते वह पीछे हट गए।
नगर के मौहल्ला भदवारगंज के नखासा के समीप मामूली बरसात के बाद एक बिजली के पोल में करंट उतर आया। बताते हैं कि इस दौरानन वहां से गुजर रहा गौवंशीय सांड करंट की चपेट में आ गया और बिजली पोल के समीप गिर कर तड़पने लगा। बताते हैं कि इस दौरान समाजेसवी और अधिवक्ता गोविन्द मित्तल ने कुछ युवकों के साथ उसे बचाने का प्रयास किया मगर तेज करंट के चलते वह उसे बचा न सके और देखते ही देखते उसकी मौत हो गई। गनीमत रही कि इस दौरान कोई नागरिक वहां से नही गुजरा था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। अधिवक्ता सौरभ मित्तल ने इस हादसे के लिए विद्युत विभाग को दोषी ठहराया है और कहा कि विभाग को बिजली के पोलों पर ऐसी सुरक्षा करनी चाहिए ताकि उस पर करंट न उतर।




