जनपद बदायूं

घरेलू कलह एवं पत्नी से विवाद के चलते फांसी पर झूला युवक, मौत, पांच माह पहले हुई थी शादी

Up Namaste

बदायूं । थाना फैजगंज बेहटा के गांव किशनपुर में घरेलू कलह एवं पत्नी से विवाद के चलते एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक अपने परिवार का अकेला साहरा था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

बताया जाता है कि दोपहर दो बजे के करीब किशनपुर निवासी 22 वर्षीय अतुल यादव पुत्र अनेकपाल सिंह का शव उसके खेत के पास खड़े यूको लिपटस के पेड़ पर लटका ग्रामीणों मंे सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने जिसकी सूचना परिवार वालों को दी जिस पर परिवार में कोहराम मच गया और परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। युवक द्वारा फांसी लगाने की सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई और उसका शव फंदे से उतार कर पीएम को भेज दिया।

गांव में हो रही चर्चाओं को माने तब अतुल की पांच माह पहले संभल जनपद के गांव कुढ़ फतेगढ़ निवासी विनीता नामक युवती से शादी हुई थी। उसकी पत्नी विनीता कुछ दिनों पहले अपनी रिश्तेदारी में बहनोई के घर एक शादी समारोह में शामिल होने गई थी । इस बात को लेकर अतुल यादव और पत्नी विनीता मैं जमकर कहासुनी हुई थी। जिस कारण वह काफी परेशान था और अवसाद में आकर अतुल ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

Leave a Reply

error: Content is protected !!