उझानीजनपद बदायूं

उझानी में मकर संक्रांति के पर्व पर मंदिरों में हुई पूजा अर्चना, बंटा खिचड़ी और प्रसाद भोज

Up Namaste

उझानी(बदायूं)। वैसे तो मकर संक्रांति का पर्व सोमवार को पूरी तरह से मनाया जाएगा लेकिन कुछ स्थानों पर आज मकर संक्रांति आस्था और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कुछ मंदिरों में पूजा अर्चना और सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन किया गया। पूजा अर्चना के बाद खिचड़ी और प्रसाद भोज का वितरण नागरिकों में किया गया।

उझानी क्षेत्र में आंशिक रूप से मकर संक्रांति का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर कोतवाली के मुख्य द्वार स्थित मां दुर्गा के मंदिर मंे श्रद्धा और आस्था के साथ पूजा अर्चना की गई और फिर खिचड़ी भोज का वितरण किया गया। खिचड़ी प्रसाद पाने वाले नागरिकों का हूजुम उमड़ पड़ा। इस अवसर पर नागरिक भगवान के जयकारें गुंजायमान करते नजर आ रहे थे।

इधर अस्पताल परिसर स्थित प्राचीन उझानीनेश्वर शिवालय पर मकर संक्रांति पर्व के उपलक्ष्य में सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया। इससे पूर्व अस्पताल कर्मियों ने गणमान्य नागरिकों के साथ भगवान शंकर की पूजा अर्चना की और मंदिर परिसर मंे आयोजित हवन मंे पूर्णाहूतियां देकर सर्व समाज के कल्याण की प्रार्थनाएं देवाधिदेव महादेव और यज्ञ देवता से की। पूजा अर्चना के बाद अस्पताल परिसर में प्रसाद भोज का आयोजन किया गया जिसमंे अस्पताल कर्मियों के साथ नागरिकोें ने प्रसाद पाया। इस अवसर पर डा. राजकुमार गंगवार, डा. हरीश, डा. नथन सिंह, दिनेश सक्सेना, रामकुमार, डा. प्रभाकर मिश्रा, डा. डीके राज, डा. अनिल गुप्ता, डा. सर्वेश कुमार, गिरराज किशोर, पुष्पेन्द्र कुमार, भावेश कुमार, संजय प्रसाद, नीलेश कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!