Uncategorized

उझानी में 6 डिग्री तक लुढ़का पाराः अब अलाव ही साहरा, गलन भरी ठंड से जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त

उझानी(बदायूं)। उझानी में ठंड ने सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं जिसका सीधा असर जन सामान्य विशेषकर बेघर, बेसाहरा और गरीबों पर पड़ रहा है। शनिवार की सुबह 6 डिग्री सेल्यिस पारा रिकार्ड किया गया था जिसने ठंड को चरम सीमा पर पहुंचा दिया। गलन भरी ठंड से बचने के लिए अब अलाव ही साहरा रह गया है और पूरे क्षेत्र में लोग आग के साहरे ठंड से बचने का प्रयास करते नजर आ रहे थे।

शनिवार की सुबह ठंड ने विकराल रूप धारण कर लिया और शीतलहर ने गलन भरी ठंड को बढा दिया। उझानी में पहली बार पारा लुढ़क कर 6 डिग्री सेल्यिस तक पहुंच गया जिससे ठंड ने अब तक के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। आज सुबह जब नागरिक जागे तो उनकी कंपकंपी समाप्त होने का नाम नही ले रही थी। ठंड का प्रकोप इतना था कि नागरिक अलाव जला कर आग सेंकते नजर आ रहे थे ताकि वह ठंड के प्रकोप से बच सके मगर ठंड कम होने के बजाय पूरे दिन बढ़ती रही। घने कोहरे और बादलों के बीच सूर्य नारायण के दर्शन न मिलने से ठंड में गलन और समा गई जिससे नागरिकों को आग भी राहत नही दे पा रही थी।

ठंड के प्रकोप से लोग अपने घरों में दुबके रहना पसंद कर रहे थे जिससे बाजारों में चहल-पहल की बजाय सन्नाटा पसरा नजर आ रहा था वही दूसरी ओर ठंड के कारण मजदूरों को काम न मिला तो वह ठंड और बेराजगारी से परेशान नजर आए। इधर गरीबों और बेघरों तथा बेसाहराओं के प्रशासनिक इंतजाम ऊंट के मुंह में जीरा का काम कर रहे थे वही पालिका प्रशासन द्वारा लगवाएं जाने वाले सार्वजनिक अलाव भी बीरबल की खिचड़ी के समान नजर आए। बताया जा रहा है कि अभी ठंड अपना प्रकोप और तेजी से दिखाएंगी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!