उझानीजनपद बदायूं

एनएसएस शिविर के समापन पर छात्राओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति

Up Namaste

उझानी(बदायूं)। बांके बिहारी कन्या (पीजी) महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का आज समापन हो गया। इस अवसर पर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर कर सभी का मन मोह लिया। प्राचार्य डा. नीरज रस्तोगी ने स्वयं सेविकाओं से कहा कि हमें अपने कर्तव्य का निर्वाहन ईमानदारी एवं पूर्ण निष्ठा से करना चाहिये। डा.ॉ0 शालभा यादव ने अपने विचार में कहा कि देश की तरक्की तभी होगी, जब हमारे देश का युवा विकास के पथ पर अग्रसर होगा।

इस दौरान स्वयं सेविकाओं ने सरस्वती वन्दना, नुक्कड़ नाटक, अनपढ़ बीबी तथा एनएसएस उदगीत आदि की प्रस्तुति देकर मनमोह लिया। इस अवसर पर श्रीमती रूचि गुप्ता, डॉ. शरद अरोरा, श्रीमती सुबुही, डा. कुसुम यादव, श्रीमती रूंपम राजौरिया, कु0 सारिका रानी, श्रीमती दिप्ती सक्सेना, श्रीमती प्रगति नागेन्द्र, डा. पंकज नागेन्द्र, सरनाम सिंह, विक्रम सक्सेना, डा. अरूण प्रकाश सिंह, पंकज, कु. शिखा वर्मा, राहुल कुमार, अवधेश कुमार, कु. सिम्मी, श्रीमती भव्या शर्मा, शैलेन्द्र गोतम, सुदेश उपाध्याय, लालाराम, सौमेश उपाध्याय, दिनेश उपाध्याय मौजूद रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!