उझानी

एपीएम पीजी कालेज के स्वय्ं सेवकों ने ग्रामीणों को पढ़ाया सामाजिक कर्तव्यों का पाठ

Up Namaste

उझानी(बदायूं)। अयोध्या प्रसाद मेमोरियल डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसिय शिविर के चौथे दिन कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर महेश पाल सिंह यादव व डॉक्टर शिल्पी पांडे के नेतृत्व में स्वयंसेवकों व स्वयंसेविकाओं ने अपने चयनित ग्राम गंगोरा व सरोरा मे भिट्टी लेखन अभियान चलाया और रैली निकाल कर ग्रामीणों को सामाजिक कर्तव्यों के प्रति उनके उत्तर दायित्व को समझाया।

बौद्धिक सत्र में महाविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर डॉ. त्रिवेन्द्र सिंह ग्राम वासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमे सदैव अपने सामाजिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहना चाहिए और समाज में व्याप्त बुराईयों को मिटाना हम सब का दायित्व है। इस अवसर पर प्रोफेसर शिशुपाल सिंह सिंह, श्रीमती आदर्शकंता, दौलतराम आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!