जनपद बदायूं

सात मार्च को आयोजित होगा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोहः डीएम

Up Namaste

बदायूं। जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत जनपद में सात मार्च को आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह आयोजन में विधानसभा बदायूं, शेखूपुर, बिसौली एवं सहसवान सहित चार विधानसभाओं, विकास खण्ड सालारपुर, बजीरगंज, बिसौली, आसफपुर, इस्लामनगर, दहगवां, सहसवान, कादरचौक एवं जगत तथा नगर निकाय बदायूँ, इस्लामनगर, बिसौली, बजीरगंज, सैदपुर, फैजगंज बेहटा, मुडिया धुरेकी, कुंवरगांव, ककराला, सखानूं, गुलड़िया, सहसवान एवं दहगवां के जोड़े सम्मिलित होंगे।

उन्होंने बताया कि वर वधू को आशीर्वाद देने हेतु जनपद के जनप्रतिनिधिगण एवं समाज के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा भी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया जायेगा। कार्यक्रम में विभिन्न व्यवस्थाओं को सकुशल एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु सम्बंधित अधिकारियो उत्तरदायित्व सौंपे गए हैं।

Leave a Reply

error: Content is protected !!