जनपद बदायूं

मानवताः कैंसर पीड़ित पिता की बेटी की शादी करवाएंगे भाकियू नेता और ग्रामीण, सात मई को आनी है बारात

Up Namaste

बदायूं। उझानी ब्लाक के गांव सिरसौली में कैंसर और गरीबी से जूझ रहे एक ग्रामीण के सामने सात मई को होने वाली शादी की चिंता ने विस्तर पर ला दिया तब ऐसी स्थिति में भाकियू नेता और गांव के अन्य समाजसेवी ग्रामीणों ने पीड़ित ग्रामीण की बेटी के हाथ पीले कराने का संकल्प लिया और तैयारियों में जुट गए है। भाकियू नेता ने प्रशासनिक अधिकारियों और नेताओं को भी शादी में आमंत्रित किया है।

गांव सिरसौली निवासी ग्रामीण होरीलाल कैंसर और गरीबी से जूझ रहा है। उसके घर में उसके अलावा कोई भी सदस्य कमाने वाला भी नही है जिससे उसकी आर्थिक स्थिति और ज्यादा खराब हो गई। होरीलाल की बेटी की बारात तीन दिन बाद सात मई को आनी है लेकिन शादी समारोह की व्यवस्था न होने से होरीलाल को पूरी तरह से विस्तर पर ला दिया। इसकी जानकारी जब गांव निवासी और वरिष्ठ भाकियू नेता राजेश सक्सेना को हुई तब उन्होंने गांव के अन्य ग्रामीणों से इसकी चर्चा की और फिर ग्रामीण होरीलाल के घर पहुंच कर मानवता की वह मिसाल पेश कर दी जो पुराने और गुजरे जमाने में नजर आती थी। श्री सक्सेना के अलावा पूर्व फौजी रमेशपाल, पूरनलाल, युवा सौरभ दुबे ने कैंसर और गरीबी से जूझ रहे होरीलाल से कहा कि तुम बेटी की शादी की चिंता मत करों उसकी शादी हम सब और ग्रामीण धूमधाम से सात मई को करवाएंगे।

भाकियू नेता श्री सक्सेना ने बताया कि समाजसेवियों के साथ सभी ग्रामीण मिल कर मेहमानों की आभाभगत भी करेंगे साथ ही खाने-पीने से लेकर दान दहेज की भी व्यवस्था कर बेटी को धूमधाम से विदा करेंगे। उन्होंने बताया कि शादी में अधिकारियों और नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है ताकि समाज का प्रत्येक वर्ग एकजुटता से साथ खड़ा रहे। ग्रामीणों का कहना है कि आधुनिक और महंगाई के युग में हम सबको एक दूसरे का साथ निस्वार्थ भावना से देना चाहिए ताकि समय आने पर एक दूसरे के सुख-दुख को बांट सके।

Leave a Reply

error: Content is protected !!