अपराधजनपद बदायूं

महज दो सौ रुपया के लिए बदायूं में युवक की हुई हत्या, परिवार में चीत्कार

Up Namaste

बदायूं। शहर के मोहल्ला काबूलपुरा में रविवार की देर रात दो सौ रुपया के लेनदेन में हुए विवाद के बाद आरोपियों ने एक युवक पर लोहे की चेन से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारे मौके से भाग निकले। हत्या की सूचना पर पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल शुरू कर दी।

बताते है कि मौहल्ला कबूलपुरा में लड्डन की टाल के समीप रहने वाले शाहिद ने पास में ही रहने वाले दो युवको नईम और वासिफ से पांच सौ रुपया उधार लिए थे जिसमें से शाहिद ने तीन सौ रुपया दोनों को वापस कर दिए। बताते है कि रविवार की रात करीब साढ़े 10 बजे आरोपियों ने शाहिद से दो सौ रुपया मांगे जिससे दोनों युवको का शाहिद से विवाद हो गया जिस पर नईम ने चेन में बंधा लोहे का ताला शाहिद की गर्दन के पास मार दिया जिससे शाहिद नीचे गिर पड़ा और कुछ देर तड़पने के बाद उसने दम तोड़ दिया। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से भाग निकले।

बताते है कि सरेराह हत्या की वारदात की सूचना पर थाना पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को अपने कब्जें में लेकर मोरचरी में रखवा दिया है। शाहिद की मौत से परिजनों में चीत्कार मची हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!