अपराधजनपद बदायूं

बिसौली में बाइक सवार बदमाशों ने दंपति से लूटे तीन लाख कीमती जेवरात और नकदी

Up Namaste

बदायूं। जिले के थाना बिसौली क्षेत्र में बीती आधी रात शादी समारोह में शामिल होकर से वापस अपने घर लौट रहे बाइक सवार दंपति से बाइक सवार बदमाशों ने तीन लाख रुपया से अधिक के जेवरात और नकदी लूट ली और धमकाते हुए भाग निकले। पीड़ित ने सोमवार की सुबह कोतवाली पहुंच कर पुलिस को तहरीर दी है। लूट की इस वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

थाना क्षेत्र के गांव हर्रायपुर निवासी रोहित पुत्र राजेन्द्र सिंह ने बिसौली पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि वह रविवार को अपनी पत्नी के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने बिसौली आया था और जयमाल कार्यक्रम के बाद वह अपनी पत्नी के साथ बाइक से करीब एक बजे अपने घर जाने को निकला। प्रार्थना पत्र में रोहित ने लिखा है कि उसकी बाइक आंवला रोड पर नक्टा बाग के समीप अचानक बाइक से आए तीन बदमाशों ने पहले उसे रूकने को कहा मगर जब वह नही रूका तब बदमाशों ने बाइक को पैर मार कर नीचे गिरा दिया जिसमें उसकी पत्नी बेहोश हो गई।

पीड़ित ने प्रार्थना पत्र में लिखा है कि बाइक गिराने के बाद बदमाशों ने उससे मोबाइल छीन लिया और चाकू के दम पर उसके पास मौजूद करीब पांच हजार की नकदी के अलावा पत्नी पिंकी के गले में पड़ी एक तौला सोने की लर, एक तौला सोने के कुंडल, ढाई सौ ग्राम चांदी के बिछुआ, ढाई सौ ग्राम चांदी की गुलशन पट्टी और एक सोने का ओम लूट लिया और मोबाइल वापस कर धमकाते हुए भाग निकले। पीड़ित का कहना है कि उसने 112 पर पुलिस कॉल की मगर रिसीव नही हुई। इस मामले में बिसौली पुलिस से सम्पर्क करने का प्रयास किया मगर फोन न लग सका। बताते है कि पुलिस लूट के मामले में जांच में जुट गई है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!