उझानी

श्री ब्राहम्ण सभा ने नामित पालिका सदस्य अमित का किया सम्मान

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। श्री ब्राहम्ण सभा के पदाधिकारियों और समाज ने शासन द्वारा नगर पालिका परिषद के नामित सदस्य अमित शर्मा रेशू को समारोह पूर्वक सम्मानित कर योगी सरकार का आभार जताया।

पंडित भगवानदास पैलेस में आयोजित एक समारोह में जुटे श्री ब्राहम्ण सभा के पदाधिकारियों और समाज के लोगों ने नामित पालिका सदस्य अमित शर्मा रेशू को फूल मालओं से लाद कर उनका स्वागत किया वही सभा के अध्यक्ष कृपाराम शर्मा और सहकारी क्रय विक्रय के सभापति किशन शर्मा ने नव नामित सदस्य को माला पटका पहनाने के उपरांत भगवान परशुराम का चित्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर सभापति किशन शर्मा ने कहा कि योगी सरकार ने ब्राहम्ण समाज को पालिका बोर्ड में स्थान देकर उसके सम्मान को बढ़ाया है। इस अवसर पर राहुल शंखधार, रोहन शर्मा, अवनीश शर्मा, गोपी बल्लभ शर्मा, स्नेह उपाध्याय, प्रवेश शर्मा, मुकेश शर्मा, मोनू शर्मा, त्रिलोकीनाथ, प्रवीण शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!