उझानी

उझानी की स्प्रेड स्माइल्स फाउंडेशन ने दो कालेजों को दान किए पंखे

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। सामाजिक संस्था स्प्रेड स्माइल्स फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने भीषण गर्मी के मद्देनजर सोमवार को अशर्फी देवी कन्या इंटर कालेज और महात्मा गांधी पालिका इंटर कालेज में पहुंच कर छत के पंखे प्रधानाचार्य को प्रदान किए ताकि गर्मी में छात्र छात्राएं आसानी से अपनी पढ़ाई कर सके। संस्था के पदाधिकारियों के परोपकारी कदम की शिक्षकों ने खुलेमन से सराहना की है।

संस्था के पदाधिकारी आज सबसे पहले अशर्फी देवी कन्या इंटर कालेज पहुंचे जहां प्रधानाचार्य श्रीमती वीरू को 10 छत के पंखे प्रदान किए। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि भीषण गर्मी में छात्राओं को पठन पाठन में सुविधा हो सके इसलिए पंखे विद्यालय को दान किए है। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती वीरु ने संस्था के इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से विद्यालय की बुनियादी सुविधाओं में सुधार होता है और छात्राओं को बेहतर वातावरण मिलता है।

इसके अलावा संस्था के पदाधिकारियों ने महात्मा गांधी पालिका इंटर कालेज पहुंच कर प्रधानाचार्य को भीषण गर्मी से विद्यार्थियों को बचाने के लिए दस छत के पंखे प्रदान किए। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि मुख्य रूप से ग्रीष्म ऋतु में छात्रों को पढ़ाई के दौरान आराम प्रदान करने के लिए उपयोगी सिद्ध होंगे। संस्था के प्रमुख मिन्हाज आलम ने बताया कि संस्था ने शिक्षा, स्वास्थ्य जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण और जरूरतमंद परिवारों की सहायता जैसे कई क्षेत्रों में सक्रिय योगदान दिया है। उन्होंने बताया कि हमारा मिशन समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है। भविष्य में स्कूल को कंप्यूटर लैब, लाइब्रेरी उन्नयन जैसे और दान देकर सहयोग जारी रखेंगे। इस दौरान विद्यालय का स्टाफ में सरिता शर्मा,रंजू गौतम, इच्छा तिवारी, रजनी, मुस्कान आदि और संस्था के सदस्य देवेन्द्र,अयाज अंसारी, शहनवाज़, शादाब कादरी, मुशीर खान आदि के साथ एजाज आलम खान (संरक्षक)उपस्थित रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!