उझानी

पश्चिम बंगाल के जंगलराज से मुक्ति मिलने पर झूमके नाचे कार्यकर्ता, केन्द्रीय मंत्री ने खिलाई मिठाई

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। जंगलराज से रामराज की ओर आए पश्चिम बंगाल में रिकार्ड जीत के बाद भाजपा के कार्यकर्ताओं ने यहां जमकर अपनी खुशियों का इजहार करते हुए झूम-झूम कर जयश्री राम और भारत माता के जयघोष को पूरे क्षेत्र में गंुजायमान कर दिया। इस मौके पर पहुंचे केन्द्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने कार्यकर्ताओं समेत नगर की जनता को मिठाई खिलाई और कहा कि यह देवतुल्य जनता और कार्यकर्ताओं की जीत है। उन्होंने पुंडुचेरी और असम में भाजपा की रिकार्ड जीत जनता और कार्यकर्ताओं के नाम की।

नगर भाजपा अध्यक्ष सचिन अग्रवाल बंटी भईया के नेतृत्व में सोमवार की शाम बडी संख्या में पश्चिम बंगाल में भाजपा की रिकार्ड जीत के अलावा असम और पुंडुचेरी में भी भाजपा की दूसरी बार सरकार बनने पर कार्यकर्ता घंटाघर चौराहें पर एकत्र हुए। असम, पुंडुचेरी में भाजपा की जीत के साथ पश्चिम बंगाल में ममता के जंगलराज के खात्में पर भाजपा कार्यकर्ता इतना खुश था कि वह जयश्री राम, भारत माता की जयघोष को गुंजायमान करते हुए जमकर झूम-नाच रहा था। उझानी का भाजपा कार्यकर्ता हवा में पार्टी के झंडों को लहराता खुशी का इजहार कर रहा था।

भाजपा कार्यकर्ताओं के जश्न के बीच पहुंचे केन्द्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कराया साथ ही जनता में लड्डू बांट कर भाजपा कार्यकर्ताओं और देवतुल्य जनता को जीत का आधार बताया। श्री वर्मा ने स्टेशन रोड पर पैदल भ्रमण कर नगर के दुकानदारों और जनता का अभिवादन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता अरूण कुमार अग्रवाल, उझानी सहकारी क्रय-विक्रय के चेयरमैन किशन शर्मा, सचिन अग्रवाल, संदीप सक्सेना, मोहितराज शर्मा मोनू, संजीव गुप्ता, राहुल शंखधार, विवेक पंडित, रेनू सिंह, सुमन सिंह, रानी सिंह पुण्डीर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी छोड़ कर भाजपा की जीत का जश्न मनाया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!