बदायूं। असम और पंुडुचेरी में दूसरी बार और पश्चिम बंगाल में भाजपा को मिली प्रचंड जीत पर केन्द्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि भाजपा की यह जीत बंगाल की जनता का स्पष्ट संदेश है कि उसने अन्ततः ममता के जंगलराज से मुक्ति पा ली है। उन्होंने कहा कि यह जीत नारी शक्ति की भी जीत है। श्री वर्मा ने कहा कि जनता ने भाजपा के पक्ष में जनादेश दे दिया है अब भाजपा की बारी है कि ममता के गुंडाराज को पूरी तरह से समाप्त करने के लिए माफियाओं और घुसपैठ से जनता को पूरी तरह से मुक्ति दिलाने का काम भाजपा सरकार करेंगी।
श्री वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री का एक ही मंत्र है कि सबका विकास और सबका विश्वास लेकिन इसके विपरीत विपक्षी दला अपना स्वार्थ सिद्ध करने के लिए सनातन को मिटाने की जुगत में लगे रहे यही कारण है कि मां मानुष और माटी का नारा देकर सत्ता में आने वाली पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने माफियाओं और धर्म विशेष को संरक्षण दिया जिसने बंगाल में पिछले 15 सालों में सनातनियों पर बड़े से बड़ा अत्याचार किया और अब बंगाल की सनातनी जनता को मौका मिला तो उसने ममता को बाहर का रास्ता दिखा कर भाजपा को प्रचंड बहुमत दिला दी ताकि बंगाल में राम और विकास और कानून का राज कायम हो सके। उन्होंने बंगाल में भाजपा की जीत में नारी शक्ति का महत्वपूर्ण योगदान बताया। श्री वर्मा ने कहा कि विपक्षियों ने बिल को गिरा कर नारी शक्ति का अपमान किया जिसका बदला इस चुनाव में नारी शक्ति ने ले लिया।
उन्होंने कहा कि अब बंगाल घुसपैठियों और माफियाओं से मुक्त होगा। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष 2027 में यूपी में भी चुनाव होने जा रहे है, यहां भी भाजपा तीसरी बार विकास की बदौलत सरकार प्रचंड बहुमत से बनाएंगी। श्री वर्मा ने कहा कि असम और पुंडुचेरी में भाजपा सरकार की वापसी यह दर्शाती है कि भाजपा राज में उनका भविष्य सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि अब बंगाल की जनता यूपी की तरह बिना किसी भय के विकास की ओर बढ़ती जाएगी। उन्होंने कहा कि बंगाल में प्रचंड जीत से यह साबित हो गया कि बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत, लग्न से जमीनी स्तर पर किया गया कार्य और उसके विश्वास को और बल मिला है।





