जनपद बदायूं

बदायूं में गंगा एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई डबल डेकर बस, दो दर्जन से ज्यादा यात्री हुए घायल

Up Namaste

बदायूं। जिले थाना इस्लामनगर क्षेत्र में मंगलवार की तड़के हरदोई जा रही डबल डेकर बस गंगा एक्सप्रेसवे पर चंदोई टोल प्लाजा के समीप खड़े ट्रक से जा टकराई जिसके परिणाम स्वरूप बस पलट गई जिसमें सवार दो दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस घायलो को इलाज के संभल जिले के बहजोई अस्पताल भेजा जहां सभी का उपचार किया गया।

आज तड़के पांच बजे एक बस गंगा एक्सप्रेेसवे से प्रयागराज की ओर जा रही थी कि बदायूं के थाना इस्लामनगर क्षेत्र के चंदोई टोल प्लाजा के समीप बस अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस पलट गई जिससे उसमें सवार महिला-पुरूष और बच्चें यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बताते है कि हादसे पर जुटे ग्र्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों की मदद से बस के अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाल कर एम्बुलेंस के जरिए संभल जिले के बहजोई अस्पताल इलाज के लिए भेजा जहां सभी का उपचार शुरू किया गया।

बस यात्रियों ने बताया कि वह सभी पंजाब के प्रदेश के लुधियाना से हरदोई के लिए जा रहे थे कि रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नही हुआ। बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। सभी घायलो की हालत सामान्य बताई जा रही है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!