जनपद बदायूं

ईवीएम व वीवीपैट वेयरहाउस का आंतरिक निरीक्षण, राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित

Up Namaste

बदायूं। जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का आंतरिक निरीक्षण एवं कार्यालय कक्ष में उनके साथ विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 के सम्बंध में बैठक का आयोजन किया।

उन्होंने आंतरिक निरीक्षण के दौरान बताया कि ईवीएम एवं वीवीपैट पूर्ण रूप से सुरक्षित हैं। वेयरहाउस में पुलिस बल तैनात रहता है तथा सीसीटीवी से भी इसकी निगरानी की जाती है, जिस पर मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने की गई व्यवस्थाओं पर अपना संतोष व्यक्त किया।

कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में अर्हता तिथि 01 जनवरी के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के सम्बंध में आहूत बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अवनीश राय ने बताया कि 10 अप्रैल मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इस अवसर पर सम्बंधित अधिकारी व मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!