जनपद बदायूं

कोर्ट परिसर के गार्द रूम परिसर में संदिग्धावस्था में फांसी पर लटका चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी

Up Namaste

बदायूं। सोमवार को जजी परिसर में स्थित पुलिस गार्ड रूम में चतुर्थ श्रेणी का एक कर्मचारी संदिग्ध अवस्था में फांसी पर लटका मिला और उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक कर्मचारी मूल रूप से बरेली जिले का रहने वाला था और उसका परिवार सहसवान में रह रहा था।

सोमवार की दोपहर जजी परिसर स्थित गार्द रूम में चतुर्थ श्रेणी की कर्मचारी 32 साल के सुधीर पुत्र महेंद्र कुमार का शव फांसी के फंदे पर लटका देख परिसर में हड़कंप मच गया। कर्मचारी के फांसी लगाने की सूचना पर अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए साथी तमाम अधिवक्ता भी परिसर में एकत्र हो गए। बताते हैं कि सिविल लाइन पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताते हैं कि पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों की दी जिस पर परिजन रोते बिलखते जिला अस्पताल पहुंच गए। बताते हैं कि मृतक सहसवान में तैनाठर बाद में उसका तबादला बदायूं हो गया। सुधीर ने आत्महत्या क्यों की अभी इसका खुलासा नहीं हो सका है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!