जनपद बदायूं

बदायूं में समधिन के साथ रह रहे ग्रामीण की संदिग्ध मौत, शव का किया अंतिम संस्कार, परिजन लगा रहे है हत्या का आरोप

Up Namaste

बदायूं। जनपद के थाना उघैती क्षेत्र के गांव भेदपुर में 42 वर्षीय अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए चचेरे भाई की समधिन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

मृतक की पहचान ब्रम्हचारी पुत्र छोटेलाल निवासी गांव भगतपुर थाना इस्लामनगर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक इस्लामनगर थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर भी था। जानकारी के अनुसार वह पिछले करीब छह माह से गांव भेदपुर में रह रहा था। चर्चा है कि उसने अपना पैतृक मकान और जमीन-जायदाद बेच दी थी तथा आरोप है कि संपत्ति का पैसा समधिन को दे दिया था। इसके बाद वह उसी के साथ भेदपुर में रहने लगा था। परिजनों का आरोप है कि ब्रम्हचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरोप है कि घटना के बाद बिना परिवार को सूचना दिए सुबह सवेरे ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। साथ ही संबंधित लोग मौके से फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है। परिजनों ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। थाना उघैती पुलिस का कहना है कि मामले की जानकारी लेकर जांच की जा रही है। तहरीर मिलने के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!